29.4 C
New Delhi
Monday, June 30, 2025

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की खोली एक और पोल

प्रधानमंत्री रिलीफ फंड का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेट किया गया
-संकट में लोगों की मदद करने के लिए बने राहत कोष से पैसे दान करवाए गए
-पैसे के लिए एक परिवार की भूख ने देश को बर्बाद कर दिया
– कांग्रेस ने एक संगीन अपराध किया और जनता को धोखे में रखा

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) को पैसा डोनेट किये जाने संबंधी खुलासे को लेकर फिर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया, साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर हमला करते हुए कुछ गंभीर सवाल पूछे।

नड्डा ने कहा कि नियमों को ताक पर रखते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) को डोनेट किया गया। संकट में लोगों की मदद करने के लिए बने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से यूपीए के कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दान करवाए गए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पीएमएनआरएफ के बोर्ड में भी थीं और राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी थीं। यह कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है। नैतिकता की अनदेखी करते हुए यह सब किया गया और इसके लिए न तो जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और न ही पारदर्शिता के बारे में सोचा गया।

जेपी नड्डा ने ट्वीट के साथ ही 2005-06 और 2007-08 में राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेट करने वालों की लिस्ट भी शेयर की, जिसमें प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड का भी नाम है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान इसलिए दी थी, ताकि जरूरत के वक्त मुश्किल में फंसे देश के नागरिकों की मदद की जा सके, लोगों के दर्द को कम किया जा सके लेकिन कांग्रेस ने इसका उपयोग अपने पारिवारिक फाउंडेशन के लिए किया। कांग्रेस द्वारा जनता के पैसे को परिवार चलाने की बुनियाद में इस्तेमाल करने हेतु अपने फाउंडेशन में डायवर्ट करना न केवल एक संगीन अपराध है बल्कि देश की जनता से किया गया सरासर धोखा भी है।

नड्डा ने कहा कि पैसे के लिए एक परिवार की भूख ने देश को बर्बाद कर दिया। एक परिवार के लालच की वजह से देश को बड़ा नुकसान हुआ। अगर कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकारों ने अपनी ऊर्जा रचनात्मक एजेंडे में लगाई होती तो फिर बात ही क्या थी! कांग्रेस के शाही राजवंश ने निजी लाभ के लिए अनियंत्रित लूट की। अपने फायदे के लिए की गई इस बेरोकटोक लूट के लिए कांग्रेस के शाही राजवंश को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के शाही राजवंश ने निजी लाभ के लिए अनियंत्रित लूट की

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष पूरी तरह से जनता के पैसों से चलता है। इसका पैसा आपदा राहत से लेकर जरूरतमंदों और बीमारों की मदद में खर्च होता है। दूसरी तरफ राजीव गांधी फाउंडेशन कांग्रेस के एक परिवार द्वारा शुरू किया गया फाउंडेशन है, जिसकी चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं। मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, प्रियंका वाड्रा आदि इसके सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही राजवंश ने निजी लाभ के लिए अनियंत्रित लूट की। अपने फायदे के लिए की गई इस बेरोकटोक लूट के लिए कांग्रेस के शाही राजवंश को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles