28.1 C
New Delhi
Monday, September 16, 2024

रेलमंत्री वैष्णव बोले-5 साल में 100 वंदे भारत समेत 772 नयी रेल सेवाएं शुरू की

नई दिल्ली/ खुशबू पांडेय : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बताया कि 2019-2020 से 2023-2024 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क में 100 वंदे भारत सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। रेल मंत्री ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया विभिन्न वर्गों के यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए, भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे एक्सप्रेस ट्रेनें, सुपरफास्ट ट्रेनें, पैसेंजर/मेमू/डेमू ट्रेनें और उपनगरीय सेवाएं शुरू करती है और उनका संचालन करती है। भाजपा सांसद नीरज शेखर ने उनसे 2024-25 के दौरान प्रस्तावित नयी ट्रेनों की संख्या और पिछले पांच वर्षों में शुरू की गई वंदे भारत, राजधानी और अन्य ट्रेनों जैसी नई ट्रेनों की वर्षवार और क्षेत्रवार जानकारी मांगी थी। वैष्णव ने कहा, वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 की अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। भारतीय रेलवे पर ट्रेन सेवाओं की शुरूआत एक सतत प्रक्रिया है जो यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है।

—रेलवे ने माताओं की यात्रा आसान बनाने के लिए बेबी बर्थ का एक प्रयोग किया
—रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा, यात्रियों की जरूरतें पूरी करने का पूरा प्रयास

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने शिशुओं के साथ माताओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए लखनऊ मेल में प्रायोगिक तौर पर दो बेबी बर्थ उपलब्ध कराए हैं। वैष्णव ने राज्यसभा को एक पूरक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया माताओं की अपने शिशुओं के साथ यात्रा को आसान बनाने के लिए, ट्रेन संख्या 12229/30 लखनऊ मेल के एक डिब्बे में दो निचली बर्थ के साथ दो बेबी बर्थ प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर उपलब्ध कराई गई हैं। भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पूछा था कि क्या सरकार ट्रेन के डिब्बों में बेबी बर्थ सीटें लगाने पर विचार कर रही है। वैष्णव ने कहा यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। हालांकि, इसकी वजह से सीट के नीचे सामान रखने की जगह और सीटों के बीच पैर रखने की जगह सीमित हो जाने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि यात्री डिब्बों में सुधार और उन्नयन रेलवे की सतत प्रक्रिया है।

latest news

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles