ट्रंप दौरे पर कांग्रेस के सवाल पर भड़की भाजपा
–वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढऩे से कांग्रेस नाखुश क्यों ?
–ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात : ट्रंप
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढऩे से कांग्रेस नाखुश क्यों है?
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह है कि वह ङ्क्षचतित होने की बजाए देश की उपलब्धियों पर गर्व करना शुरू करे। पात्रा ने कहा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है। कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? उन्होंने कहा कि जैसा कारोबारी सौदा और रक्षा सौदा आज हम अमेरिका के साथ देख रहे हैं, उन्हें संप्रग के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय सवाल कर रही है।
BJP प्रवक्ता ने कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिह्न बढ़े हैं। ऐसे में नाखुश होकर सवाल जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज हिंदुस्तान व्हाइट हाउस के किसी भी निर्णय में भारत फ्रंट या सेंटर में रहा है। ये हमारे लिए गर्व का विषय है। पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या 10 जनपथ मनमोहन सिंह का वह रुतबा कायम करने देता जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिये कुछ ऐसा काल आता है जब हम राजनीतिक दल के रूप में छोटी पहचान को परे रखते हैं और एक राष्ट्र के रूप में सोचते हैं। यह एक ऐसा ही क्षण है जब दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और दुनिया के सबसे सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच बैठक होने जा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप खुद ही कई बार कह चुके हैं कि भारत कड़ी सौदेबाजी करता है और इसलिये कांग्रेस पार्टी को भारत के हितों की ङ्क्षचता करने की जरूरत नहीं है।
वैश्विक मंच पर भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जापान, भारत, अमेरिका मंच, आरआईसी (रूस-भारत-चीन) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में महत्व दिया गया। इससे भारत के वैश्विक आकलन में तीव्र वृद्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि तब के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप और निमंत्रण पर भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे।