—अल्पना पंत शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया वृक्षारोपण
नई दिल्ली /टीम डिजिटल : रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन ने 15 अगस्त को अपने लिटिल किंगडम नर्सरी स्कूल, सरोजिनी नगर में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसकी अध्यक्ष अल्पना पंत शर्मा मुख्य अतिथि थीं । इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद स्कूल में वृक्षारोपण अभियान भी किया गया। बाद में उन्होंने “दस्तक केंद्र”, “मसाला केंद्र” और “सिलाई केंद्र” जैसे विभिन्न केंद्रों का भी दौरा किया जो आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ द्वारा चलाए जा रहे हैं।
आर डब्ल्यू डब्ल्यू सी ओ विभिन्न सामाजिक एवम कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से रेलकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के कार्य में लगे भारतीय रेलवे में महिला कल्याण संगठनों की श्रृंखला का शीर्ष निकाय है। संगठन ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद अपनी गतिविधियों की शुरुआत की, और जबकि संगठन की प्राथमिकता रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों का कल्याण है।
यह भी पढें…रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने DRM एवं GM को दी चेतावनी, अफसर भूल जाएं करप्शन और बेइमानी
यह हमेशा समाज और राष्ट्र के आह्वान पर उठी है- चाहे वह पर्यावरण जागरूकता हो, परिवार कल्याण अभियान, सीमाओं पर अशांति या प्राकृतिक आपदाएं। यह आज देश में अग्रणी स्वैच्छिक संगठनों में से एक है। इस मौके पर रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं।