21.1 C
New Delhi
Sunday, October 19, 2025

PM मोदी ने इरफ़ान खान के निधन पर जताया शोक, इन दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

(अदिती सिंह)
नई दिल्ली / टीम डिजिटल : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।  2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर  (neuroendocrine tumour)का पता चला था।

महज 53 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया से विदा ले ली। इरफान खान अपने अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेने थे। इरफान खान के इस अकस्मात निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ है तो वही देश -विदेश  के कलाकार और नेता उनके इस तरह से दुनिया से विदा लेने से हैरान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इरफान खान की मौत पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी (Prime Minister Modi) ने ट्विटर पर लिखा की इरफान खान के निधन से रंगमंच की दुनिया में क्षति हुई है

इसी में आगे यूनियन मिनिस्टर प्रकाश जावेडकर, स्मृति ईरानी ,राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार इरफान खान के निधन पर शोक जताया।

मुंबई के  इस अस्पताल मे करवाया था भर्ती
इरफान खान  को कोलोन संक्रमण के बाद मंगलवार को  मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल  (Kokilaben Ambani hospital)ले जाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। 2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर  (neuroendocrine tumour)का पता चला था।

हॉलीवुड फिल्मों में भी  किया काम
इरफान खान का 2019 में कई महीनों तक विदेश में इलाज चला था। उनकी आखिरी फिल्म जो रिलीज़ हुई थी, होमी अदजानिया का अंग्रेजी मीडियम। उन्होंने मकबूल, पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, हैदर, पीकू और हिंदी मीडियम जैसी कई उल्लेखनीय फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर, जुरासिक वर्ल्ड (Jurassic World), द अमेजिंग स्पाइडरमैन और लाइफ ऑफ पाई जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles