HomeHealthKovid-19 : इंडिया में 27 लाख से अधिक लोग ठीक हुए

Kovid-19 : इंडिया में 27 लाख से अधिक लोग ठीक हुए

–भारत ने अपनी उच्च रिकवरी दर बनाये रखी –स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 3.5 गुनी से अधिक नई दिल्ली /टीम डिजिटल : भारत में कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या आज 27 लाख से अधिक हो गई है। 27,13,933 रोगियों की रिकवरी केंद्र सरकार द्वारा देश भर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–भारत ने अपनी उच्च रिकवरी दर बनाये रखी
–स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 3.5 गुनी से अधिक

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : भारत में कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या आज 27 लाख से अधिक हो गई है। 27,13,933 रोगियों की रिकवरी केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चिकित्सा देखभाल अवसंरचना के विस्तारीकरण के जरिये आक्रमक तरीके से जांच करने, घनिष्ठ संपर्कों की समयबद्ध निगरानी के माध्यम से व्यापक रूप से ट्रैक करने तथा प्रभावी तरीके से उपचार करने की संकल्पित एवं प्रेरित नीति के कारगर कार्यान्वयन के कारण संभव हो पाई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 64,935 रोगियों के स्वस्थ हो जाने के साथ, कोविड-19 रोगियों के बीच भारत की रिकवरी दर सुधरकर 76.61 प्रतिशत हो गई है और यह निरंतर प्रगति प्रदर्शित कर रही है। पिछले कई महीनों से रोगियों के स्वस्थ होने की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आज भारत में रिकवरी की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 3.55 गुनी से अधिक है।

- Advertisement -

भारत में सक्रिय मामलों (765302, जो सक्रिय चिकित्सा देखभाल के तहत हैं) की तुलना में लगभग 19.5 लाख (19,48,361) रिकवरी हैं। रिकॉर्ड उच्च रिकवरी ने सुनिश्चित किया है कि देश का वास्तविक केस लोड यथा सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में कुल पोजिटिव मामलों का यह केवल 21.60 प्रतिशत ही है। इसने स्वस्थ हो चुके रोगियों तथा सक्रिय मामलों की संख्या के बीच तेजी से बढ़ते अंतराल में मदद की है।

कई प्रकार के समग्र उपायों द्वारा गहन देखभाल में रोगियों का समयबद्ध एवं प्रभावी नैदानिकी प्रबंधन केस मृत्यु दर को निम्न रखने तथा इसमें लगातार कमी लाते रहने में मददगार रहा है। आज यह और गिर कर 1.79 प्रतिशत पर आ गया है। कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रश्न के मामले में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या 1075 टौल फ्री पर काल करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News